ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

डॉक्टर आत्महत्या मामला; सुसाइड नोट से मिले सुराग, पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में आयुर्वेदिक डॉक्टर के सुसाइड के मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी कांकेर जिले के रहने वाले है। आरोपियों ने डॉक्टर और युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किया था, जिसके बाद गांव में सामाजिक बैठक बुलाकर डॉक्टर को 5 लाख दंड लगाया गया था। पुलिस इस मामले में और अन्य आरोपियों की पतासाजी में भी जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांकेर ब्लाक के पुरी गांव में पदस्थ आयुर्वेदिक डॉक्टर ने 18 मई को फांसी लाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच की। जहां कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ था। जिसमे वीडियो बनाने वाले और वायरल करने वाले आरोपियों के नाम का जिक्र था। इस मामले की जांच करने पुलिस कांकेर पहुंची, जहां से वीडियो बनाने और वायरल करने वाले 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिसमें आशीष यादव, सचिन हिडको, रितेश नरेटी, डिगेश सिन्हा, अनिल सिन्हा, सतीश साहू, शत्रुहन सिन्हा, कान्हा मरकाम, नवीन निर्मलकर शामिल हैं। पकड़े गए सभी आरोपी डॉक्टर और युवती का अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने में शामिल हैं। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में भी पुलिस की टीम जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...