BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट सहित कई न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी..सुनवाई रोकी गई: सुरक्षा एजेंसियों की सघन जांच!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को एक बार फिर बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला, जिससे हाईकोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर सभी अदालतों में सुनवाई तत्काल रोक दी गई और परिसर खाली कराया गया। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड की मदद से हाईकोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पूरे परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इधर बालोद और बेमेतरा जिला न्यायालय को भी सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद दोनों न्यायालय परिसरों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले 25 फरवरी को भी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को इसी तरह का धमकी भरा ईमेल मिला था। उस समय भी सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक जांच की थी, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। इससे पहले प्रदेश के कई अन्य जिलों के न्यायालयों को भी इसी प्रकार की धमकियां मिल चुकी हैं। राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा और जगदलपुर के न्यायालयों को भी धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे। हालांकि, पूर्व में हुई जांच में ये धमकियां अफवाह साबित हुई थीं। पुलिस अब ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर सेल की मदद से जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित!