ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पारिवारिक खटास पहुंची खूनी अंजाम तक; ट्रांसपोर्ट नगर बना हत्या का मैदान..! पारिवारिक रंजिश में चाचा-भाई ने ली युवक की जान, बाप बेटे गिरफ्तार!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने एक युवक की जान ले ली। कादंबरी नगर निवासी अंकित शर्मा (30) की सोमवार को उसके चाचा गिरधारी शर्मा और चचेरे भाई उदय शर्मा ने मिलकर हत्या कर दी। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित वर्कशॉप में दोनों ने पारिवारिक विवाद को लेकर पहले बहस की, फिर जमकर मारपीट की। अंकित बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में निजी अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मोहन नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरधारी अपने भतीजों से पुरानी रंजिश रखता था और उसी के चलते यह हमला किया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...