ChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर में बुलडोजर कार्रवाई पर भड़कीं महापौर; अधिकारियों को लगाई फटकार..बिना सूचना दी गई कार्रवाई पर जताई नाराजगी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के जवाली नाला रोड पर नगर निगम द्वारा की गई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी ने निगम अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है। कार्रवाई से पूर्व महापौर को सूचना नहीं दिए जाने से नाराज होकर उन्होंने भवन शाखा के मुख्य अधिकारी को तलब किया और बिना अनुमति कार्रवाई करने पर नाराजगी जताई। बताया गया कि सोमवार को नगर निगम ने जवाली नाला रोड पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर कई दुकानों को ढहा दिया, जिससे प्रभावित व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया। इनमें बड़ी संख्या में सिंधी समाज के व्यापारी शामिल हैं, जिन्होंने मेयर से मिलकर कार्रवाई की शिकायत की और अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। शिकायत के बाद महापौर विधानी ने स्वयं संबंधित क्षेत्र का निरीक्षण किया और अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में कोई भी कार्रवाई जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, जनता के विश्वास से निर्वाचित प्रतिनिधियों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” महापौर ने यह भी कहा कि निगम की कार्यप्रणाली में समन्वय और पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे से बिना पूर्व सूचना और मानवीय दृष्टिकोण के बिना की गई किसी भी कार्रवाई पर सख्त जवाबदेही तय की जाएगी।

 

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...