BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; राजस्व मामलों पर कलेक्टर सख्त..किसान पंजीयन में सुस्ती पर नाराजगी, अतिक्रमण हटाने के निर्देश, पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मंगलवार को राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने किसान पंजीयन की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अब तक केवल 43% किसानों का पंजीयन हुआ है, जो बेहद निराशाजनक है। बिलासपुर जिला अभी भी राज्य में पीछे है।

कलेक्टर के सख्त निर्देश……

• किसान पंजीयन में तेजी लाएं, कृषि और राजस्व विभाग मिलकर विशेष शिविर आयोजित करें,

• नामांतरण, सीमांकन और बंटवारा मामलों में तेजी लाएं,

• राजस्व न्यायालयों में मामलों को लंबित न रखें,

• सार्वजनिक रास्तों का चिन्हांकन कर अतिक्रमण हटाएं,

• राजस्व भूमि और वन भूमि का रिकॉर्ड तैयार करें।

बैठक में एडीएम शिवकुमार बनर्जी, अपर कलेक्टर ज्योति पटेल, संयुक्त कलेक्टर एसएस दुबे समेत सभी एसडीएम और तहसीलदार मौजूद रहे। कलेक्टर ने ई-कोर्ट प्रकरण, जाति प्रमाण पत्र, डायवर्सन, भू-नक्शा अपडेशन, नजूल भूमि आबंटन जैसे विषयों की भी समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बैठक के दौरान कहा कि राजस्व मामलों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के...