ChhattisgarhRaftaar News Cg

सावधान; छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, रायपुर और दुर्ग में मिले नए मरीज

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) राज्य में कोरोना संक्रमण एक बार फिर दस्तक देने लगा है। सोमवार को राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले में दो नए कोरोना मरीजों की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। रायपुर जिले में कोरोना का नया मामला अवंति विहार क्षेत्र से सामने आया है, जहां लगभग 50 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। हैरानी की बात यह है कि महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, जिससे संक्रमण का स्रोत स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल मरीज का इलाज एमएमआई नारायणा अस्पताल में जारी है। वहीं दूसरा संक्रमित मरीज दुर्ग जिले से सामने आया है। दोनों मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और संभावित संपर्कों की पहचान और निगरानी का कार्य किया जा रहा है। कोरोना के दोबारा बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी है। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या डॉक्टर से संपर्क करने को कहा गया है। प्रदेश में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि जागरूकता और सतर्कता ही इस संक्रमण से बचाव का एकमात्र उपाय है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...