BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 8 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाई लापरवाही का आरोप……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सरगांव थाना क्षेत्र के धरदई गांव में सर्दी-बुखार से पीड़ित 8 वर्षीय बच्चे की झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चा युग यादव कुछ दिनों से बीमार था और अपनी नानी के घर मनेन्द्रगढ़ गया हुआ था। उसकी तबीयत लगातार बिगड़ने पर परिजनों ने इलाज के लिए एक झोलाछाप डॉक्टर को बुलाया। इलाज के दौरान डॉक्टर ने बच्चे को एक इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसकी हालत अचानक गंभीर हो गई। परिजन घबराकर पहले उसे मनेन्द्रगढ़ से सरगांव लाए, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद सोमवार को परिवार बच्चे को लेकर सिम्स अस्पताल, बिलासपुर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही बरतने और गलत इलाज देने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...