BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में पीलिया का प्रकोप, यदुनंदन नगर और तिफरा की स्थिति चिंताजनक..गंदा पानी बना बीमारी की वजह, हर घर में मरीज!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के कई इलाकों में दूषित पानी पीने से पीलिया का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। यदुनंदन नगर, तिफरा और तालापारा जैसे क्षेत्रों में स्थिति विशेष रूप से गंभीर हो गई है। इन इलाकों में लगभग हर घर में कोई न कोई व्यक्ति पीलिया से पीड़ित है। प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य विभाग ने जांच अभियान शुरू कर दिया है और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास जारी हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इन क्षेत्रों में लंबे समय से गंदे पानी की समस्या बनी हुई है। नाली के पानी के पीने के पानी से संपर्क में आने से जल दूषित हो गया है, जिससे पीलिया जैसी गंभीर बीमारी फैल रही है। गर्मी के मौसम में जल संकट के कारण लोग मजबूरी में वही दूषित पानी पीने को विवश हैं। इलाके के लोगों ने कई बार जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई की जाती तो आज यह हालात न होते। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने बताया कि पीलिया के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। संबंधित इलाकों में मेडिकल टीम तैनात की गई है, जहां दवाओं का वितरण और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य शिविर लगाकर रोगियों की जांच और इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पीने के पानी के नमूनों की जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पीलिया का मुख्य स्रोत कौन सा है। आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित इलाकों में वैकल्पिक जल आपूर्ति की भी व्यवस्था की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...