बिलासपुर; ताश के पत्तों पर लग रहा था दांव, मोपका चौकी पुलिस ने दबोचे 5 जुआरी..पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में चल रहे प्रहार अभियान के तहत अवैध जुआ-सट्टा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में मोपका चौकी पुलिस ने 25 मई को छठ घाट, मोपका के पास ताश के पत्तों से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते पांच आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दबिश दी गई। मौके से ईशान सिंह ठाकुर, सुभाष सूर्यवंशी, संतोष सूर्यवंशी, राजेन्द्र यादव और आकाश सूर्यवंशी को ताश खेलते और पैसों की बाजी लगाते गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 43,390 रुपए नकद व 52 पत्ती ताश जब्त की। आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी……
01. ईशान सिंह ठाकुर, पिता संतोष ठाकुर, उम्र 32 वर्ष, निवासी- दाऊ बाबा मंदिर के पास, तोरवा,
02. सुभाष सूर्यवंशी, पिता फूलसिंह सूर्यवंशी, उम्र 35 वर्ष, निवासी- शिव मंदिर के पास, तोरवा,
03. संतोष सूर्यवंशी, पिता बाबूलाल सूर्यवंशी, उम्र 55 वर्ष, निवासी- शिव मंदिर के पास, तोरवा,
04. राजेन्द्र यादव, पिता बलदाऊ यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी- बोलबम चौक के पास, तोरवा,
05. आकाश सूर्यवंशी, पिता कुशल सूर्यवंशी, उम्र 32 वर्ष, निवासी- प्राइमरी स्कूल के पास, तोरवा, जिला बिलासपुर।
