BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News CgSipat

सीपत; बड़ा फर्जीवाड़ा: नाम का खेल! हमशक्ल नहीं, हमनाम बनकर कर दिया करोड़ों का घोटाला..दूसरे की ज़मीन बेचकर कमा लिए लाखों…असली मालिक को इश्तेहार से मिली खबर, तहसीलदार ने दिए FIR दर्ज करने के आदेश, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत क्षेत्र में ज़मीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। एक हमनाम व्यक्ति ने खुद को ज़मीन का मालिक बताकर दूसरे को ज़मीन बेच दी। असली ज़मीन मालिक को जब इस धोखाधड़ी की जानकारी इश्तेहार के माध्यम से हुई, तो उन्होंने तहसील कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के बाद तहसीलदार सोनू अग्रवाल ने आरोपी विक्रेता व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

कैसे हुआ फर्जीवाड़ा?

बिलासपुर गोंड़पारा निवासी छेदीलाल शुक्ला की सीपत तहसील के ग्राम कौवाताल में खसरा नंबर 160/1 रकबा 17.35 एकड़ ज़मीन है। इसमें से 17.33 एकड़ ज़मीन को रायपुर के छेदीलाल शर्मा ने हमनाम होने का फायदा उठाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच दिया। उसने खुद को ज़मीन का मालिक बताते हुए बिलासपुर के मंगला गोपी चौक निवासी लल्लू राम यादव को 46.21 लाख रुपये में यह ज़मीन सौंप दी। 13 सितंबर को तहसीलदार के आदेश पर ज़मीन के नामांतरण के लिए इश्तेहार प्रकाशित किया गया, तब असली मालिक छेदीलाल शुक्ला को अपनी ज़मीन की बिक्री की जानकारी हुई। उन्होंने तुरंत सीपत तहसीलदार सोनू अग्रवाल के समक्ष आपत्ति दर्ज करवाई। तहसीलदार ने त्वरित सुनवाई करते हुए क्रेता, विक्रेता और गवाहों के बयान दर्ज किए। प्राथमिक जांच के आधार पर उन्होंने सीपत थाना को फर्जी विक्रेता छेदीलाल शर्मा, क्रेता लल्लू राम यादव और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस की जांच में हुआ नया खुलासा……

आरोपी छेदीलाल शर्मा ने तहसीलदार के समक्ष दावा किया कि उसे अविनाश नामक व्यक्ति ने रजिस्ट्री के लिए कहा था। उसने ज़मीन कभी देखी भी नहीं और न ही सौदा किया। अविनाश ने ही उसे इस काम के एवज में रुपए दिए थे, जिसे बाद में उसने लौटा दिया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अविनाश कौन है और इस फर्जीवाड़े का असली मास्टरमाइंड वही तो नहीं?

हमनाम पिता-पुत्र के नाम का उठाया फायदा…….

जांच में पता चला कि आरोपी छेदीलाल शर्मा पिता मुन्नूलाल शर्मा (रायपुर) ने अपने नाम की समानता का गलत फायदा उठाया। असली ज़मीन मालिक छेदीलाल शुक्ला पिता मुन्नूलाल शुक्ला (बिलासपुर) के नाम से मिलते-जुलते नाम के कारण यह धोखाधड़ी संभव हो पाई। सीपत पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...