BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; जनदर्शन में जनता की हुंकार, कलेक्टर ने कहा– किसी को नहीं होगी तकलीफ..खंभे टूटे, तालाब खाली, कब्जे जारी..ज्यादातर उठी जमीनी समस्याएं!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सोमवार को मंथन सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आए नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान कुल 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई का मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों के माध्यम से निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के त्वरित समाधान के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। तखतपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खरकेना के सरपंच ने गांव में स्ट्रीट लाइट की मांग को लेकर आवेदन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि 5000 से अधिक की जनसंख्या वाले गांव में बिजली की समस्याएं बनी रहती हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका रहती है। इस पर कलेक्टर ने आवेदन जिला पंचायत सीईओ को प्रेषित करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी तरह मस्तूरी के ग्राम कर्रा के सरपंच ने क्षतिग्रस्त विद्युत पोल और शॉर्ट सर्किट की समस्या को लेकर आवेदन दिया। कलेक्टर ने इस संबंध में सीएसपीडीसीएल को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम अमसेना के ग्रामीणों ने सरपंच द्वारा तालाब का पानी व्यर्थ में निकालने, मछली पकड़ने और मिट्टी बेचने की शिकायत की। कलेक्टर ने मामले को जिला पंचायत सीईओ को सौंपते हुए जांच के निर्देश दिए। कोटा विकासखंड के ग्राम धूमा के ग्रामीणों ने वन भूमि पर अवैध कब्जा कर वन अधिकार पट्टा बनवाने की कोशिशों की शिकायत की, जिस पर कलेक्टर ने कोटा एसडीएम को कार्यवाही करने को कहा। मस्तूरी के ग्राम धनगवां निवासी रामफल भारद्वाज ने पंचायत जांच दल पर झूठी रिपोर्ट बनाकर दोषियों को बचाने का आरोप लगाया। कलेक्टर ने इस पर भी जिला पंचायत सीईओ को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम गुनसरी के सरपंच एवं ग्रामीणों ने लिम्ही गांव के शासकीय तालाब और गौठान को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की, जिस पर एसडीएम तखतपुर को कार्यवाही करने कहा गया। महामाया विहार निवासी आरती रजक ने शासकीय भूमि पर निस्तारी रास्ते को अवैध रूप से कब्जा कर बोर खनन व भवन निर्माण की शिकायत की, जिस पर कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया। प्रगति विहार की एक दुकान के आबंटन की मांग मुख्यमंत्री स्वावलंबन महिला समृद्धि योजना के तहत मंजू ठाकुर ने की, जिसे लेकर भी नगर निगम को कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त ग्राम परसदा निवासी अश्वनी कुमार ने बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनवाने का आवेदन दिया। कोनी रिवर व्यू कॉलोनी और तालापारा के निवासियों ने अधूरे निर्माण, बिजली-पानी की दिक्कतों और सार्वजनिक सड़क पर अवैध निर्माण की समस्याएं रखीं। इन मामलों पर भी नगर निगम को कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...