ChhattisgarhRaftaar News Cg

नशे का काला कारोबार बेलगाम: हेरोइन के पैसे के विवाद में युवक का अपहरण, तीन दिन तक बंधक बनाकर की पिटाई!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में नशे का अवैध कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है और इसके चलते अब आम नागरिकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ने लगी है। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां हेरोइन (चिट्टा) के लेन-देन को लेकर एक युवक का अपहरण कर तीन दिन तक बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई की गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार निगरानीशुदा बदमाश और नशा तस्कर उज्ज्वल सिंह ने अपने दो साथियों इंद्रजीत सिंह और शुभम सिंह के साथ मिलकर हरीश सोनी नामक युवक को 21 मई की रात एक सुनसान खंडहरनुमा मकान में बुलाया। पहले उसे नशा कराकर बेहोश किया गया, फिर उसका अपहरण कर लिया गया। हरीश ने पुलिस को बताया कि वह पहले उज्ज्वल सिंह के साथ मिलकर नशे का काम करता था, लेकिन बाद में किसी आपसी विवाद के चलते उसने खुद को अलग कर लिया। उज्ज्वल को शक था कि हरीश पुलिस को उसके नेटवर्क की जानकारी दे सकता है, इसी शक के चलते उसने यह साजिश रची। अपहरण के बाद आरोपियों ने हरीश को तीन दिन तक बंधक बनाकर खुर्सीपार और जामुल थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर रखा। इस दौरान उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई और चाकू से घायल भी किया गया। आरोपी उसे उज्ज्वल सिंह की आरामिल में भी ले गए, जहां उसकी हालत और भी खराब कर दी गई। किसी तरह हरीश ने एक व्यक्ति से फोन लेकर अपने भाई को संदेश भेजा, जिसके बाद परिजनों ने खुर्सीपार थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने मौके पर दबिश दी और हरीश को बंधन से मुक्त कराया। हालांकि तीनों आरोपी तब तक फरार हो चुके थे। फिलहाल खुर्सीपार थाना पुलिस ने उज्ज्वल सिंह, इंद्रजीत सिंह और शुभम सिंह के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाना, मारपीट और जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दबिशें दी जा रही हैं। पुलिस इस पूरे मामले को नशे के व्यापक नेटवर्क से जोड़कर देख रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उज्ज्वल सिंह द्वारा कथित तौर पर पंजाब से हेरोइन मंगवाने की बात में कितनी सच्चाई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...