BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर के विकास का रोडमैप तैयार! BJP ने पेश किया अपना चुनावी संकल्प पत्र…शहर की सुरक्षा से रोजगार तक, BJP के ‘अटल विश्वास पत्र’ में बड़े वादों की झड़ी, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसे ‘अटल विश्वास पत्र’ नाम दिया गया है, जो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी को समर्पित है। भाजपा का कहना है कि इस संकल्प पत्र के जरिए नगरीय विकास को नई दिशा दी जाएगी।

बिलासपुर को एजुकेशन हब बनाने की योजना…….

डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्रेस वार्ता में घोषणा पत्र के प्रमुख बिंदुओं को साझा किया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर को एजुकेशन हब बनाने के लिए मिशन अस्पताल परिसर में कोचिंग हब और नालंदा परिसर का निर्माण किया जाएगा।

शहर में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार..……

भाजपा ने घोषणा पत्र में सड़कों, नालियों, बिजली और पानी की नियमित व्यवस्था करने का वादा किया है। अरपा बैराज परियोजना को शीघ्र पूरा किया जाएगा। शहर के यातायात को सुगम बनाने के लिए वैकल्पिक मार्ग, आरओबी और फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। हर परिवार को पाइपलाइन के जरिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

महिलाओं और गरीबों को राहत…….

महिलाओं को संपत्ति कर में 25% की छूट दी जाएगी। समय पर कर चुकाने वालों को 10% अतिरिक्त छूट मिलेगी। गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना को पारदर्शी तरीके से लागू किया जाएगा।

स्वास्थ्य और पर्यावरण सुधार पर जोर……

डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर ठोस उपाय किए जाएंगे। शहर के उद्यानों में ओपन जिम, योग केंद्र और जॉगिंग ट्रैक बनाए जाएंगे। पुरानी स्ट्रीट लाइट्स को स्मार्ट LED लाइटिंग से बदला जाएगा, प्रमुख क्षेत्रों में सोलर लाइटिंग की व्यवस्था होगी।

सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों का संवर्धन……..

बिलासा देवी केवट के सम्मान में आधुनिक ऑडिटोरियम और स्मारक बनाया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर एक सेवा सदन का निर्माण होगा। मां दंतेश्वरी, मां नर्मदा और देवरानी-जेठानी मंदिरों का पुनर्विकास किया जाएगा।

सुरक्षा और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान.……..

शराब की दुकानों और संवेदनशील इलाकों में हाई-डेफिनिशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बाजारों, पार्कों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन की सुरक्षा के लिए केंद्रीय निगरानी प्रणाली स्थापित होगी। नगर निगम की दुकानों के किराए की पारदर्शी व नियमित वसूली सुनिश्चित की जाएगी।

विकास और रोजगार के नए अवसर….

शहर को औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे। शहर के कमजोर इलाकों में सोलर माइक्रोग्रिड स्थापित किए जाएंगे और मासिक ऑडिट किया जाएगा। विभिन्न वार्डों में माइक्रो गार्डन विकसित किए जाएंगे। युवाओं के लिए को-वर्किंग स्पेस और कौशल विकास केंद्र बनाए जाएंगे।

जलभराव और बाढ़ से बचाव के उपाय…….

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलनिकासी की आधुनिक व्यवस्था लागू होगी। मानसून आपात स्थितियों से निपटने के लिए जोनल ड्रेनेज सिस्टम और त्वरित प्रतिक्रिया टीम गठित की जाएगी।

नगर निगम में पारदर्शिता लाने का वादा..……..

पूर्ववर्ती मेयर कार्यकाल में हुई अनियमितताओं की जांच के लिए राज्य सतर्कता आयोग से अनुरोध किया जाएगा। अवैध कॉलोनियों का नियमितीकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

भाजपा का विजन: ‘स्वस्थ, सुंदर और आधुनिक शहर’…….

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि हमारा लक्ष्य शहरों को स्वस्थ, सुंदर और सुविधापूर्ण बनाना है। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवनी, जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल, दीपक सिंह और मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...