ChhattisgarhRaftaar News Cg

गांजा बिक्री करते मां-बेटी समेत चार गिरफ्तार, 8.47 किलो गांजा और नकदी बरामद!

पेंड्रा/मरवाही: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटमी चौकी अंतर्गत ग्राम पथर्रा बस स्टैंड में पुलिस ने गांजा बिक्री में संलिप्त एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 8 किलो 470 ग्राम गांजा, 60,000 नकद, तीन मोबाइल फोन सहित कुल 168890 मूल्य की अवैध संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कोटमी चौकी प्रभारी एवं टीम ने किराना दुकान की आड़ में गांजा बेच रही महिला सीमा गुप्ता, उसकी बेटी रेणु गुप्ता, बेटा हिमांशु गुप्ता तथा सहयोगी अथर गिरी उर्फ अजय को रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी सीमा गुप्ता विगत 10 वर्षों से ग्राम पथर्रा में अवैध रूप से निवास कर रही थी। उसके विरुद्ध पूर्व में भी अवैध शराब तस्करी एवं हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में प्रकरण दर्ज हैं। पेंड्रा थाना में उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला भी दर्ज है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सीमा गुप्ता एवं उसका परिवार लंबे समय से अवैध गतिविधियों में संलिप्त था और गांव में भय का वातावरण बना रखा था। अवैध गांजा व्यापार से अर्जित धन से उन्होंने पक्का मकान एवं महंगी मोटरसाइकिल खरीदी है। पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि गांजा आपूर्ति में उसका बड़ा बेटा अविनाश गुप्ता उर्फ शानू, छोटा बेटा हिमांशु गुप्ता, भांजा अथर गिरी एवं सहयोगी महेंद्र गिरी उर्फ मधुर भी नियमित रूप से शामिल रहते थे। फरार आरोपियों की तलाश जारी है तथा गिरफ्तार व्यक्तियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस उनके फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंक एवं सप्लाई नेटवर्क की भी गहनता से पड़ताल कर रही है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...