ChhattisgarhRaftaar News Cg

महुआ शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई; 250 लीटर शराब और 20 क्विंटल लहान नष्ट!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) लंबे समय से अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री की मिल रही शिकायतों पर आबकारी विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। ‘सुशासन तिहार’ के तहत प्राप्त आवेदनों के आधार पर दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में आबकारी विभाग ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। सबसे बड़ी कार्रवाई रानीतराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत घोरारी गांव में की गई, जहां आबकारी निरीक्षक अरविंद साहू के नेतृत्व में टीम ने वर्षों से चल रहे अवैध शराब निर्माण पर शिकंजा कसा। टीम ने मौके से 250 लीटर अवैध महुआ शराब और लगभग 20 क्विंटल महुआ लहान जब्त कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। साथ ही गांव में चल रही 15 अवैध शराब भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गए। इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इसी अभियान के तहत एक अन्य कार्रवाई ग्राम गाड़ाडीह में की गई, जहां सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदन के आधार पर आरोपी नैनदास के कब्जे से 53 पाव अवैध मसाला मदिरा जब्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है और प्रशासन ने ऐसे कारोबारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...