ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

प्राध्यापक की शर्मनाक हरकत: छात्रा से अश्लील हरकतें, महिला आयोग के दखल के बाद हुई गिरफ्तारी..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला एक साल तक दबा रहा, लेकिन अब आरोपी प्राध्यापक सलाखों के पीछे पहुंच गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के चलते पीड़िता को न्याय के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा। आरोपी प्राध्यापक डॉ. योगेंद्र चौबे ने परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने का लालच देकर पहले छात्रा से अश्लील इशारे किए और जब उसने विरोध किया, तो दबाव बनाने लगा। आरोपी ने मोबाइल पर आपत्तिजनक संदेश भेजने शुरू कर दिए। जब विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की, तो मामला राज्य और राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंचा। महिला आयोग के निर्देश पर पुलिस ने शनिवार रात आरोपी को हिरासत में लिया। रातभर की पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे दोषी मानते हुए रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, यह मामला अगस्त 2023 में दर्ज हुआ था, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की अनदेखी के कारण कार्रवाई नहीं हुई। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने अन्य छात्राओं को भी इसी तरह परेशान किया है। अधिकारियों का कहना है कि यदि आगे की जांच में और गंभीर तथ्य सामने आते हैं, तो आरोपी पर कड़ी धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...