BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

कोटा के कोरी डैम में डूबने से रेलवे इंजीनियर की मौत, 12 घंटे की तलाश के बाद मिला शव..दोस्तों संग पिकनिक मनाने गए थे..पूर्व में भी हो चुके हैं हादसे!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रविवार को पिकनिक मनाने गए रेलवे के एक जूनियर इंजीनियर की डैम में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक की पहचान सत्येंद्र सिंह कंवर उम्र 30 के रूप में हुई है, जो रेलवे के कंस्ट्रक्शन विभाग में पदस्थ था। वह मूल रूप से अंबिकापुर का निवासी था और वर्तमान में बिलासपुर में पदस्थ था। घटना जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कोटा के घोंघा जलाशय स्थित कोरी डैम की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्येंद्र रविवार को अपने पांच दोस्तों तीन युवक और दो युवतियों के साथ पिकनिक मनाने कोरी डैम पहुंचा था। दोपहर में सभी दोस्तों ने डैम में स्नान किया और वापस आ गए। इसके बाद शाम के समय सत्येंद्र दोबारा कुछ दोस्तों के साथ डैम में नहाने उतरा, जहां वह अचानक गहराई में चला गया और डूब गया। दोस्तों ने शोर मचाकर बचाने की कोशिश की। उनमें से एक युवक को तैरना आता था, जिसने डैम में उतरकर सत्येंद्र की तलाश भी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा, लेकिन अंधेरे के कारण सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह जब दोबारा सर्च अभियान शुरू किया गया, तब इंजीनियर का शव पानी में तैरता हुआ मिला। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोरी डैम जिले का प्रमुख पिकनिक स्थल है, जहां छुट्टियों के दिनों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है। हालांकि यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। पूर्व में भी इस डैम में कई हादसे हो चुके हैं, इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यहां मोटर बोट और नाव की व्यवस्था होने के बावजूद जीवन रक्षक व्यवस्था नदारद है, जिससे ऐसे हादसों की आशंका बनी रहती है। इस दुखद घटना ने एक बार फिर पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी को उजागर कर दिया है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि ऐसे स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...