BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; अवैध रेत खनन का खतरनाक खेल: नाबालिग की मौत, आरोपी माफिया गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना रतनपुर क्षेत्र में अवैध रेत खनन के दौरान एक नाबालिग की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी रेत माफिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने घटना को छिपाने के लिए फर्जी सड़क हादसे की कहानी भी रची थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 9 अप्रैल 2026 की देर रात करीब 3 बजे ग्राम गढ़वट स्थित खारंग नदी किनारे रेत परिवहन के दौरान 17 वर्षीय अमित कश्यप की मौत की सूचना मिली थी। प्रारंभिक तौर पर इसे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने का हादसा बताया गया था। मामले की जांच प्रशिक्षु आईपीएस एवं थाना प्रभारी अंशिका जैन के नेतृत्व में की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी तोषण कश्यप (34 वर्ष) द्वारा अधिक मुनाफे के लालच में नदी से अवैध रूप से गहरी खुदाई कर रेत निकाली जा रही थी। आरोपी ने खतरनाक स्थिति को जानते हुए भी नाबालिग अमित कश्यप और एक अन्य युवक को 6-7 फीट गहरे गड्ढे में काम करने के लिए उतारा। इसी दौरान गड्ढा धंस गया, जिससे अमित कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमित यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से ट्रैक्टर-ट्रॉली को दूर ले जाकर पलट दिया और इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। जांच में सच्चाई सामने आने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 और 238(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अंशिका जैन, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उपनिरीक्षक नरेश गर्ग और आरक्षक गोविंदा यादव की अहम भूमिका रही। यह घटना अवैध रेत खनन के खतरनाक और जानलेवा पहलू को उजागर करती है। प्रशासन द्वारा ऐसे माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ...