ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

राजधानी में भड़का मीडिया आक्रोश! बाउंसरों का आतंक: पत्रकार से धक्का-मुक्की, वसीम ने दी गोली मारने की धमकी..CM हाउस के बाहर धरने पर बैठे पत्रकार, अस्पताल अधीक्षक ने मांगी माफी, 3 गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी स्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल (मेकाहारा) एक बार फिर विवादों में आ गया है। उरला में हुई चाकूबाजी की खबर कवरेज के दौरान अस्पताल पहुंचे एक पत्रकार के साथ प्राइवेट बाउंसरों ने न सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पत्रकार के साथ धक्का-मुक्की के दौरान एक व्यक्ति, वसीम नामक गुंडा, सामने आया और उसने पत्रकार से कहा—”चेहरा देख लिया है, गोली मारकर हत्या करवा दूंगा।” यह पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। घटना की खबर मिलते ही रायपुर प्रेस क्लब के सदस्य बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। देर रात तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से नाराज पत्रकार मुख्यमंत्री निवास के बाहर धरने पर बैठ गए। मीडिया के भारी दबाव के बीच रायपुर SSP डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह CM हाउस पहुंचे। पत्रकारों की मांग पर मेकाहारा अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर खुद मौके पर पहुंचे और सड़क पर ही पत्रकारों से बातचीत कर माफी मांगी। उन्होंने सुरक्षा में लगी एजेंसी ‘कॉल मी सर्विस’ का टेंडर निरस्त करने की अनुशंसा करने का वादा भी किया। रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर से फोन पर बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा पत्रकारों को धमकाने वालों को मिट्टी में मिला देंगे। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। मंत्री के आश्वासन के बाद देर रात धरना समाप्त किया गया। मामले में मौदहापारा थाना पुलिस ने बाउंसर एजेंसी के संचालक वसीम बाबू और दो अन्य को गिरफ्तार किया है। सूचना हैं कि पुलिस ने वसीम के घर से एक पिस्टल और कुछ गोलियां भी बरामद की हैं। मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...