ChhattisgarhRaftaar News Cg

राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार हाइवा से टकराई, बैंक मैनेजर के माता-पिता और चालक की मौत, तीन गंभीर घायल!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडार डैम के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े हाइवा वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार (RJ 09 CD 1008) में सवार नरहरपुर कांकेर में पदस्थ एसबीआई बैंक के मैनेजर चंदन अभिषेक अपने परिवार के साथ झारखंड के बोकारो से रायपुर लौट रहे थे। उनके साथ कार में उनकी पत्नी खुशबू कुमारी, 6 वर्षीय पुत्र ध्रुव अभिषेक, माता-पिता अवध किशोर पांडेय और चित्रलेखा पांडेय तथा चालक ईश्वर ध्रुव (34 वर्ष) सवार थे। कोडार डैम के पास सड़क किनारे खड़े हाइवा (CG 13 BD 7222) से उनकी कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में अवध किशोर पांडेय, चित्रलेखा पांडेय और चालक ईश्वर ध्रुव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चंदन, उनकी पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत रायपुर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हाइवा की लापरवाही से हुआ हादसा….

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हाइवा वाहन बिना किसी चेतावनी संकेत या रिफ्लेक्टर के सड़क किनारे खड़ा था। अंधेरे और तेज रफ्तार के चलते कार चालक को वाहन नजर नहीं आया और हादसा हो गया। तुमगांव पुलिस ने हाइवा चालक की लापरवाही को हादसे का प्रमुख कारण मानते हुए उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 285 (लापरवाही), 125 (ए) (जान जोखिम में डालना), 106 (1) (उपेक्षा से मृत्यु) और मोटर वाहन अधिनियम 1988 (संशोधन 2015, 2019) की धाराओं 122 व 119 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...