ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

फुफेरा भाई ने किया दुष्कर्म, घुमाने ले गया और फिर खेत में दिया घटना को अंजाम..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

अंबिकापुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में दुष्कर्मी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बहन को घुमाने ले जाने का बहाना कर खेत में शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। पीड़िता इस घटना के बाद से सहमी हुई है। वहीं पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल शिकायत में बताया गया कि पीड़िता पढ़ाई छोड़कर घर में दादा-दादी के साथ रहती है। पीड़िता के द्वारा आगे बताया गया कि माह मार्च 2025 में अपनी भाभी के साथ थाना बतौली स्थित गांव गई हुई थी, साथ में उसका आरोपी फुफेरा भाई भी वहां आया हुआ था। आरोपी फुफेरा भाई द्वारा रात करीब 9 बजे लगभग पीड़िता को बोला कि चलो घर से बाहर कहीं घुम के आते हैं। आरोपी द्वारा पीड़िता को घुमाने ले जाने के बहाने घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर कुंआ स्थित खेत पर ले गया। जहां आरोपी फुफेरा भाई ने जबरन दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद आरोपी फुफेरा भाई के द्वारा बार-बार पीड़िता को संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी जय मिंज उर्फ छोटे भंटा उर्फ नटवा (19 वर्ष) निवासी कांति प्रकाशपुर नहरपारा को तलब कर पूछताछ किया गया। आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...