BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; परीक्षा देकर लौट रहे एलएलबी छात्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला: दिनदहाड़े वारदात से फैली सनसनी; ज्वाली नाला मार्ग पर खून से लथपथ मिला छात्र, सिम्स में भर्ती; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में दिनदहाड़े एलएलबी के एक छात्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला किए जाने की घटना ने सनसनी फैला दी है। परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हुए इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ज्वाली पुल नाला मार्ग की है। जानकारी के अनुसार, घायल छात्र की पहचान साहिल बर्मन के रूप में हुई है, जो मुंगेली जिले के ग्राम राजपुर मोहाट का निवासी है। वह बिलासपुर स्थित कौशलेंद्र राव विधि महाविद्यालय में एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है और सरकंडा क्षेत्र में किराये के कमरे में रहकर अध्ययन करता है। बताया जा रहा है कि सोमवार को साहिल कॉलेज में परीक्षा देने गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह अपने एक सहपाठी के साथ वापस लौट रहा था। इसी दौरान ज्वाली पुल नाला मार्ग के पास उसकी मुलाकात मोहम्मद समीर नामक युवक से हुई। दोनों के बीच पहले बातचीत हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने ब्लेड निकालकर साहिल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में साहिल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर ने बताया कि घायल छात्र एलएलबी का विद्यार्थी है। मामले में आरोपी मोहम्मद समीर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में आरोपी और पीड़ित के एक-दूसरे के परिचित होने की बात सामने आई है। पुलिस घटना के पीछे के कारणों की पड़ताल कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। दिनदहाड़े कॉलेज छात्र पर हुए इस जानलेवा हमले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं, शहर की कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...