BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! कोरी डैम में दर्दनाक हादसा; रेलकर्मी की पानी में डूबने से मौत..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोटा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पिकनिक स्थल कोरी डेम में रविवार को पिकनिक मनाने पहुंचे भारतीय रेलवे के एक जूनियर इंजीनियर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सतेंद्र सिंह उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप में हुई है, जो बिलासपुर रेलवे मंडल में पदस्थ थे। मूल रूप से वे अंबिकापुर के रहने वाले थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सतेंद्र सिंह रविवार को अपने चार दोस्तों के साथ कोरी डेम पिकनिक मनाने पहुंचे थे। गर्मी से राहत पाने और प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेने के लिए सभी मित्र पानी में उतरे थे। इसी दौरान सतेंद्र अनजाने में गहराई की ओर बढ़ते चले गए और तेज बहाव में संतुलन खो बैठे। साथियों ने उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन वह कुछ ही क्षणों में पानी में लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोटा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया गया, साथ ही राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) को भी सूचित किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और शव की तलाश की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल को पूरी तरह घेर लिया है और आम नागरिकों को डेम के पास न जाने की हिदायत दी गई है। कोटा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को सक्रिय कर दिया गया। SDRF की टीम भी तलाशी में जुटी है। शव मिलते ही आगे की कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कोरी डेम पिकनिक के लिए बेहद लोकप्रिय हो चुका है, लेकिन यहाँ किसी प्रकार की स्थायी सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही कोई सुरक्षा गार्ड या जीवन रक्षक उपकरण उपलब्ध हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...