BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक पर प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त..लोहे की पट्टी से सिर पर किया वार, हालत गंभीर..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गतौरा गांव में गुरुवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। लोहे की पट्टीनुमा रॉड से किए गए इस हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता संतोष कांत अपने 20 वर्षीय पुत्र शशिकांत कांत के साथ दुकान में मौजूद था। इसी दौरान आरोपी समुंद खांडे (48 वर्ष) नशे की हालत में दुकान पर आया और बिना भुगतान के पानी का पाउच ले गया। जब उससे पैसे मांगे गए तो उसने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी और घर से 100 रुपये लाकर दुर्व्यवहार करते हुए वापस लौटा। घटना के कुछ समय बाद समुंद खांडे अपने छोटे भाई शिव खांडे (28 वर्ष) के साथ शाम लगभग 6:30 बजे दोबारा दुकान पहुंचा। दोनों भाइयों ने शशिकांत को जान से मारने की धमकी दी और शिव खांडे ने लोहे की पट्टी से शशिकांत के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। हल्ला सुनकर शशिकांत की मां अशोक बाई और चाचा सतराम कांत मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों और उनके परिजनों ने उन पर भी हमला कर दिया। हाथ, मुक्के, पत्थर और डंडों से मारपीट की गई, जिससे सभी घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी शिव खांडे को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे की पट्टीनुमा रॉड को भी बरामद कर लिया है। आरोपी को रविवार 25 मई 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...