BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला, दो आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के थाना मस्तूरी के अंतर्गत आने वाली चौकी मल्हार क्षेत्र के ग्राम विद्याडीह में सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घटना 24 मई 2025 की रात करीब 8:45 बजे की है, जब ग्राम के पूर्व सरपंच और वर्तमान में सरपंच प्रतिनिधि संतोष पाटले पर गांव के ही दो युवकों ने हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष पाटले शिव किराना दुकान के पास ईश कुमार पात्रे के साथ बातचीत कर रहे थे। तभी गांव के जगमोहन गेंदले और उमेश गेंदले वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते संतोष पाटले को अश्लील गालियां देने लगे। जब पाटले ने इसका विरोध किया, तो दोनों आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और बुरी तरह मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित की शिकायत के अनुसार उमेश गेंदले ने हाथ-मुक्कों से हमला किया, जबकि जगमोहन गेंदले ने ईंट से वार किया, जिससे संतोष पाटले को माथे के दाहिने हिस्से, बाएं हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 115(2), 296, 3(5) और 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायल सरपंच प्रतिनिधि का उपचार जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...