BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; राह चलते गन्ना व्यापारी से झपटमारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिग भी पकड़े गए….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में झपटमारी और लूट की बढ़ती घटनाओं पर लगाम कसते हुए बिलासपुर पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक व्यापारी से नकदी और मोबाइल झपटने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही तीन विधि से संघर्षरत बालकों को भी पकड़ा गया है, जिनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी विकास साहू निवासी सेमरताल, थाना कोनी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने साथी गोपी साहू के साथ सीपत और रतनपुर इलाके में गन्ना बिक्री की रकम वसूल कर वापस लौट रहा था। 13 मई 2025 की रात लगभग 10 बजे जब वे दोनों बनियाडीह और भुरीभाटा के बीच जलसो के पास पहुंचे, तो वहां पहले से घात लगाए 3-4 अज्ञात लड़कों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। हमलावरों ने विकास से 25000 रुपये नकद और गोपी साहू का वीवो मोबाइल झपटकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। जांच के दौरान 21 मई को पुलिस को सूचना मिली कि संदेही युवक ग्राम जलसो में अपने घर पर मौजूद हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और मुख्य आरोपी राहुल वर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी जलसो थाना कोनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राहुल वर्मा ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद उसने और उसके साथियों ने झपटे गए रुपयों को आपस में बांट लिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से झपटमारी में प्रयुक्त मोबाइल फोन और 2000 रुपये नकद बरामद किए हैं। तीन अन्य नाबालिग आरोपियों को भी निरुद्ध कर उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों और व्यापारियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। झपटमारी, चोरी और लूट की घटनाओं में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...