BilaspurChhattisgarhCrime

बिलासपुर! नाबालिक को शादी का झांसा देकर क्लिनिक संचालक करता रहा बलात्कार..फोटो वायरल करने की दी धमकी, पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी थाना क्षेत्र में नाबालिग से बलात्कार के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप लास्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना की है। नाबालिग पीड़िता ने 27 नवंबर 2024 को कोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 18 नवंबर 2023 को आरोपी संदीप लास्कर ने अपने क्लिनिक में उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया और फोटो खींचकर उसे वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी लगातार शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल करता रहा और उसकी मर्जी के खिलाफ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर कोनी थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। आरोपी घटना के बाद से फरार था और उसके ठिकानों का पता लगाने के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। लगातार तलाश के दौरान आरोपी के संभावित ठिकानों, ग्राम पौंसरा, जलसो, सेमरताल और सीपत-मस्तूरी क्षेत्रों में छापेमारी की गई। 4 जनवरी 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ग्राम किरारी थाना मस्तूरी क्षेत्र में मौजूद है। तत्काल पुलिस टीम ने शासकीय प्राथमिक शाला के पास घेराबंदी कर आरोपी संदीप लास्कर को गिरफ्तार कर लिया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…….

संदीप लास्कर पिता नंद कुमार लास्कर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पौंसरा थाना कोनी जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...