BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; कानन पेंडारी के सामने लगे रेलिंग की हुई चोरी का 24 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, ई-रिक्शा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नेशनल हाईवे-130 पर सुरक्षा के लिए लगाए गए लोहे के रेलिंग पाइप की चोरी की घटना को सकरी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए लोहे के पाइप और एक ई-रिक्शा जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 30000 रुपये आंकी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी शुभम साहू निवासी काठाकोनी थाना सकरी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अनिल बिल्डकॉम में सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत है। उनकी फर्म द्वारा एनएच-130 बिलासपुर-मुंगेली मार्ग में रेलिंग का कार्य किया जा रहा है। इसी दौरान कानन पेंडारी के पास से अज्ञात चोरों ने करीब 5 क्विंटल लोहे की रेलिंग पाइप चोरी कर ली, जिसकी कीमत 30000 रुपये बताई गई। शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की। सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया, जिसके आधार पर संदेही योगेन्द्र कुमार तिवारी को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया। प्रारंभ में गुमराह करने के बाद जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों, विकास बंजारे और शेखर यादव के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर ई-रिक्शा क्रमांक CG10 BU 0453 में भरे हुए चोरी के रेलिंग पाइप जब्त किए गए। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

01. योगेन्द्र कुमार तिवारी पिता स्व. नारायण प्रसाद तिवारी उम्र 32 वर्ष निवासी नया बाजार सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर,

02. विकाश बंजारे पिता सुखनंदन बजांरे उम्र 19 वर्ष निवासी बटालियन रोड सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर,

03. शेखर यादव पिता संतोष यादव उम्र 23 वर्ष निवासी बटालियन रोड सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...