ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक सड़क हादसा! तेज रफ्तार ट्रक ने सरपंच प्रत्याशी को कुचला, मौके पर ही मौत..आरोपी ट्रक चालक फरार, पढ़िए पूरी खबर……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें सरपंच प्रत्याशी कुसुमा चंद्राकर की तेज रफ्तार ट्रक के नीचे कुचलकर मौत हो गई। यह हादसा देवभोग थाना क्षेत्र के एक मोड़ पर हुआ। जानकारी के अनुसार कुसुमा चंद्राकर अपने पति के साथ बाइक से ओडिशा की दिशा में जा रही थीं, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक को देखकर बाइक अनियंत्रित हो गई और गिर गई। गिरने के बाद ट्रक ने कुसुमा को रौंदते हुए मौके से फरार हो गया। हादसे में सरपंच प्रत्याशी की घटनास्थल पर मौत हो गई। कुसुमा चंद्राकर कोड़की पारा पंचायत से सरपंच पद की प्रत्याशी थीं। दुर्घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ धारा 281, 106(1) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। यह हादसा क्षेत्रवासियों के बीच गहरी नाराजगी और दुख का कारण बना है, और सरपंच प्रत्याशी की असमय मौत से गांव में शोक की लहर है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...