ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

6 साल पुरानी हत्या का पर्दाफाश: सेप्टिक टैंक से मिले नरकंकाल की गुत्थी सुलझी, सौतेला पिता निकला कातिल!

धमतरी: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है। ग्राम भोयना के एक पुराने गोदाम के सूखे सेप्टिक टैंक में मिले नरकंकाल की पहचान 6 साल पहले लापता हुए युवक नंदू सोनी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि युवक की हत्या उसके ही सौतेले पिता राममिलन गोड़ ने की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ग्राम कोटवार तोरण नागरची ने 17 सितंबर 2025 को अर्जुनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक पुराने गोदाम के सेप्टिक टैंक में मानव खोपड़ी नजर आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टैंक से नरकंकाल सहित अन्य सामान बरामद किया गया। अज्ञात शव के मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम भोयना निवासी राममिलन गोड़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पहले तो वह गुमराह करता रहा, लेकिन कड़ाई से पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि करीब 6-7 साल पहले नवरात्रि के दौरान खाना बनाने की बात को लेकर सौतेले बेटे नंदू सोनी (23 वर्ष) से विवाद हुआ। गुस्से में उसने बेटे का सिर दीवार से पटककर उसकी हत्या कर दी और शव को पास के गोदाम के सूखे सेप्टिक टैंक में छिपा दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने शव को टैंक में डालने से पहले नायलॉन की रस्सी, साइकिल की ट्यूब और सीमेंट पोल का इस्तेमाल किया ताकि शव सतह पर न आ सके और बदबू बाहर न फैले। पिछले कई वर्षों से यह हत्या रहस्य बनी हुई थी। परिवार व ग्रामीणों को भी युवक के गायब होने का कोई सुराग नहीं मिला था। लेकिन गोदाम के सेप्टिक टैंक से कंकाल मिलने के बाद पुलिस की जांच दिशा में तेजी आई और अंततः हत्या की गुत्थी सुलझ गई। पुलिस ने आरोपी राममिलन गोड़ (62 वर्ष) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 238 के तहत मामला दर्ज किया है। न्यायिक रिमांड पर उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...