ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; शादी की चर्चा के बीच टूटा बांस का कहर, सिर-हाथ पर वार कर मां के कपड़े फाड़े..आरोपी को खुला छोड़ डर में जी रहा परिवार..पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम धनिया में एक युवक पर पड़ोसी ने बांस के डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वहीं बीच-बचाव करने आई युवक की मां से भी अभद्रता की गई। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि गंभीर चोट के बावजूद सीपत पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को खुला छोड़ दिया है, जिससे आरोपी के हौसले बुलंद हैं। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम धनिया निवासी मोतीलाल टंडन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह अन्ना दोसा होटल बिलासपुर में कार्यरत है। 16 मई की शाम वह अपने घर आया था और परिवार के साथ छोटे भाई के विवाह को लेकर चर्चा कर रहा था। तभी पड़ोसी कृष्ण कुमार टंडन ने बातचीत सुनकर अश्लील गालियां देते हुए घर से बांस का डंडा लेकर हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने सिर और हाथ पर डंडे से वार किए। बीच-बचाव करने आई मां को भी धक्का देकर कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। मोतीलाल के परिजनों का कहना है कि हमले में गहरी चोटें आईं, लेकिन पुलिस ने मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार तक नहीं किया। आरोपी घटना के बाद भी गांव में खुलेआम घूम रहा है, जिससे पीड़ित परिवार में डर का माहौल है। पीड़ितों ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...