सीपत! शादी समारोह में डोसा अच्छा नहीं बना तो युवक को गरम तेल में धक्का! हैवानियत की हदें पार… गुंडागर्दी करने वाले आरोपी पहुंचे जेल, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खोहनिया उच्चभट्ठी में आयोजित एक शादी समारोह में खाना बना रहे भरत रजक के साथ हुई हैवानियत की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। खाना बनाने के दौरान मामूली कहासुनी में जितेन्द्र यादव और रामकुमार यादव ने भरत रजक के साथ जमकर मारपीट की और उसे खौलते हुए गरम तेल की कड़ाही में धक्का दे दिया। इस अमानवीय हमले में भरत रजक का पेट, कमर, चेहरा और दोनों हाथ बुरी तरह से झुलस गया। उसे पहले शासकीय अस्पताल सीपत और फिर बीटीआरसी अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। भरत करीब 15 दिनों से अधिक समय से तीव्र शारीरिक पीड़ा में है और पूरी तरह से कामकाज करने में असमर्थ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर गंभीरता से जांच शुरू की। जांच के दौरान पीड़ित का बेडहेड टिकट प्राप्त किया गया और धारा 118(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…….
01. रामकुमार यादव पिता स्व.महेत्तर राम उम्र 49 वर्ष,
02. जितेन्द्र यादव उर्फ नानकन पिता रामदुलार यादव उम्र 35 वर्ष, दोनों निवासी सीपत बजरंग चौक, थाना सीपत जिला बिलासपुर।
