Raftaar News Cg

आकस्मिक चेकिंग के दौरान पुलिस देख भागा कार सवार नशा में धुत आरोपी….? भागते वक्त जा घुसा नाले में कार…! 397500 रुपए जप्त… जानिए पुरा मामला….? 

रतनपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध वाहनो की आकस्मिक चेकिंग करवाई जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को रतनपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन की चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान एक इनोवा कार क्रमांक सीजी 10 एफ ए 2888 का चालक पुलिस को देखकर भागने लगा। जो बोधिबंद में कार अनियंत्रित होकर रोड से नीचे उतरकर नाली में जा फँसी। जिसकी तस्दीक करने पर उक्त इनोवा वाहन का चालक मोहम्मद मंसूर निवासी बनिया टोला कोतमा मध्यप्रदेश शराब के नशे में चला रहा था। वाहन को चेक करने पर उसमें 3,97,500 रुपए मिला। जिसके संबंध में पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगा। वाहन चालक का मुलाहिजा कराकर धारा 185 एमवी एक्ट की कार्यवाही की गई एवं बरामद रकम के संबंध में नोटिस दिया गया। जो रकम कहाँ से आया व किसका है, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं देने पर धारा 102 सीआरपिसी के तहत जप्त कर जाँच में लिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा...