ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, मासूम की मौके पर मौत, माता-पिता घायल..रायगढ़ जिले की घटना, मिट्टी कटाई कार्य के दौरान हुआ हादसा..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) शनिवार सुबह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कसडोल निवासी बसंत धनवार (26) अपनी पत्नी आहिल्या धनवार (24) और दो वर्षीय बेटे तरुण धनवार के साथ मिट्टी कटाई के कार्य के लिए ट्रैक्टर से निकले थे। सुबह करीब 8 बजे जब वे कसडोल स्थित घटोरिया मंदिर के पास पुल के समीप पहुंचे, तभी ट्रैक्टर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और चलते ट्रैक्टर से कूद गया। चालक के कूदने के बाद ट्रैक्टर तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में मासूम तरुण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बसंत और आहिल्या धनवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही तमनार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...