ChhattisgarhRaftaar News Cg

सेप्टिक टैंक से मिला चार साल पुराना कंकाल, इलाके में फैली सनसनी..बंद गोदाम के पीछे दिखी खोपड़ी, खुदाई में निकलीं हड्डियां; FSL टीम जांच में जुटी..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोयना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक बंद पड़े गोदाम के पीछे बने सेप्टिक टैंक से चार साल पुराना मानव कंकाल बरामद हुआ है। यह रहस्यमय खुलासा शनिवार सुबह उस वक्त हुआ, जब कुछ लोग गोदाम की नापजोख करने पहुंचे थे। गत्ते का यह गोदाम बीते तीन से चार वर्षों से बंद पड़ा था। शनिवार सुबह निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद लोगों की नजर पीछे बने सेप्टिक टैंक पर गई, जिसकी ढक्कन खुली थी। टैंक के भीतर उन्हें मानव खोपड़ी का ऊपरी हिस्सा नजर आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अर्जुनी पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर टैंक की खुदाई शुरू करवाई। करीब चार फीट गहरे टैंक से सावधानीपूर्वक एक-एक कर हड्डियां निकाली गईं। पूरी प्रक्रिया के दौरान फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम भी मौके पर मौजूद रही और साक्ष्य जुटाए।

चार साल पुराना बताया जा रहा कंकाल…..

पुलिस की प्रारंभिक जांच में कंकाल लगभग चार साल पुराना प्रतीत हो रहा है। हालांकि मृतक की पहचान और मौत के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। यह मामला कई अनसुलझे सवालों को जन्म दे रहा है..आखिर यह कंकाल किसका है? उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई? क्या यह हत्या का मामला है या दुर्घटना? इतने सालों तक किसी को इसकी भनक क्यों नहीं लगी?

पुलिस जांच में जुटी, रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा……

एएसपी मणिशंकर चंद्र ने जानकारी दी कि कंकाल गोदाम के पीछे बने शौचालय के सेप्टिक टैंक में मिला है। शव के ऊपर का हिस्सा पहले दिखा, जिसके बाद खुदाई कर पूरी तरह बाहर निकाला गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और अन्य पहलुओं पर स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। पुलिस ने अब गोदाम के मालिक, पूर्व कर्मचारियों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बीते वर्षों में किसी व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी या नहीं। फिलहाल पूरे क्षेत्र में इस रहस्यमय कंकाल को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग असमंजस में हैं कि इतने समय तक यह राज कैसे छुपा रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...