BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; अवैध रेत खनन पर कसा शिकंजा!..3 चैन माउंटेन, 2 हाइवा और 7 ट्रैक्टर जब्त..350 हाइवा रेत और मिट्टी पर कार्रवाई, खनिज विभाग की सख्ती जारी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध रेत खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते पांच दिनों के भीतर खनिज विभाग ने कई स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार तड़के अमलडीहा और उदईबंद रेत खदान क्षेत्रों में निरीक्षण किया गया, जहाँ अवैध खनन करते हुए दो चैन माउंटेन मशीनें और दो हाइवा वाहन पकड़े गए। खनिज विभाग की टीम को देखकर मौके से वाहन चालक और मशीन ऑपरेटर फरार हो गए। पकड़े गए वाहनों को सील कर खदान संचालकों को खनन शर्तों के उल्लंघन पर नोटिस जारी किया गया है। वहीं मस्तूरी रोड तोरवा के समीप लाल खदान क्षेत्र में बिना वैध दस्तावेजों के भंडारित करीब 200 हाइवा रेत और 200 हाइवा मिट्टी जब्त की गई। इसके अतिरिक्त, 13 मई को कुदुदंड क्षेत्र से अवैध रेत परिवहन करते हुए चार ट्रैक्टर जब्त कर थाना कोनी में जमा कराए गए। 15 मई को करही कछार, सेंदरी, निरतू, घुटकू और सोढाखुर्द क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। करही कछार से एक चैन माउंटेन मशीन, निरतू से तीन ट्रैक्टर और सोढाखुर्द से लगभग 150 हाइवा अवैध रूप से भंडारित रेत जब्त की गई। खनिज विभाग द्वारा पांच दिनों में कुल 3 चैन माउंटेन मशीनें, 2 हाइवा वाहन, 7 ट्रैक्टर और लगभग 350 हाइवा रेत और मिट्टी जब्त की गई है। विभाग द्वारा अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ यह सख्ती लगातार जारी है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों पर आगे भी इसी तरह ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...