BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर पुलिस का इंटरस्टेट ड्रग माफिया पर बड़ा वार: ट्रेनों के जरिए सप्लाई हो रहा था एमडीएमए, 6 गिरफ्तार.. खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एमडीएमए जैसे खतरनाक नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अंतरराज्यीय गिरोह पर बिलासपुर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बड़ा खुलासा किया है। तीन दिनों में चले विशेष अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 15 ग्राम एमडीएमए जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से ताल्लुक रखते हैं। इस अभियान को थाना सिविल लाइन, थाना रतनपुर और एसीसीयू टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में चलाया जा रहा यह अभियान मादक पदार्थों के विरुद्ध सघन कार्रवाई का प्रमाण है।

उत्कल एक्सप्रेस से आया पहला आरोपी, पार्सल से मिला एमडीएमए…..

बिलासपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक दिल्ली से उत्कल एक्सप्रेस के जरिए एमडीएमए लेकर बिलासपुर आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने उसलापुर स्टेशन पर निगरानी बढ़ाई और ट्रेन के रुकते ही एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया, जिसकी पहचान प्रदीप कुमार (निवासी सोनीपत, हरियाणा) के रूप में हुई। उसके पास से एक पार्सल में एमडीएमए बरामद हुआ। पूछताछ में प्रदीप ने बताया कि यह पार्सल दिल्ली निवासी शुभम दत्त ने उसे सौंपा था। इस पर थाना सिविल लाइन में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

कार में सफर कर रहे थे ड्रग सप्लायर, रतनपुर में दबोचे गए……..

पुलिस ने शुभम पर लगातार नजर रखी हुई थी। सूचना मिली कि वह वाराणसी होते हुए बिलासपुर आ रहा है। रतनपुर के पास एक चेकिंग पॉइंट बनाकर पुलिस ने शुभम और उसके तीन अन्य साथियों सुमित, रितेश, राजू को कार सहित गिरफ्तार किया। तलाशी में यहां भी एमडीएमए ड्रग्स बरामद हुआ। मामले में थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई।

राजस्थान से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के जरिए आया तस्कर…….

तीसरे प्रकरण में पुलिस को सूचना मिली कि संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से एक युवक एमडीएमए लेकर आ रहा है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर सतर्कता के बीच युवक को हिरासत में लिया गया। उसकी पहचान विवेक कुमार (निवासी करौली, राजस्थान) के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से करीब 3 ग्राम एमडीएमए जब्त किया गया। थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।

ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा: दिल्ली से देशभर में हो रही थी सप्लाई!

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह दिल्ली से ट्रेनों के माध्यम से एमडीएमए की आपूर्ति करता था। वे रेलवे पार्सल सेवा और निजी माध्यमों से नशे का सामान देश के विभिन्न हिस्सों में भेजते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और पूछताछ में जुटी है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

01. प्रदीप कुमार निवासी सोनीपत हरियाणा,

02. शुभम दत्त निवासी दिल्ली,

03. सुमित कुमार निवासी दिल्ली,

04. रितेश शर्मा निवासी मस्तूरी छत्तीसगढ़,

05. राजू सिंह निवासी चकरभाठा छत्तीसगढ़,

06. विवेक कुमार निवासी करौली राजस्थान।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...