BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुR; शहर के इस कॉलोनी में बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर दो मजदूर गंभीर रूप से घायल..जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं मजदूर, हालत हैं गंभीर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौना स्थित इंदू इमेजिका कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मकान निर्माण कार्य के दौरान 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो मजदूर बुरी तरह झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनीवासियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डायल 112 की मदद से दोनों मजदूरों को सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा निर्माणाधीन मकान नंबर 82 में हुआ, जहां मजदूर कार्यरत थे। मकान के ऊपर से ही हाईटेंशन बिजली लाइन गुजरती है। बताया गया कि कार्य के दौरान अचानक दोनों मजदूर करंट की चपेट में आ गए और छत से नीचे गिर पड़े। हादसे के वक्त मकान निर्माण का कार्य चल रहा था। मकान मालिक का नाम शंकर लोकवानी बताया गया है, जो महामाया ट्रैक्टर-ट्रॉली फर्म का संचालन करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। किसी ने तत्परता दिखाते हुए डायल 112 को सूचना दी। पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और झुलसे मजदूरों को इलाज के लिए सिम्स रेफर किया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक बताई है। इंदू इमेजिका कॉलोनी के डेवेलपर्स ने हादसे से खुद को अलग करते हुए कहा कि कॉलोनी का हैंडओवर बहुत पहले ही कर दिया गया है। उन्हें भी सूचना मिली कि संबंधित मकान में निजी स्तर पर निर्माण कार्य हो रहा था, इसी दौरान हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं कॉलोनी में रहने वाले लोग इस हादसे से दहशत में हैं और बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतनी घनी आबादी में 11 केवी लाइन कैसे गुजर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...