BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO! बिलासपुर; पहली बार ग्रामीणों ने की शराब दुकान खोलने की मांग: तखतपुर के कोड़ापुरी में बोले विधायक धर्मजीत– ‘महुआ शराब से हो रही तबाही, शासकीय दुकान खोलेंगे’

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में इन दिनों चल रहे ‘सुशासन तिहार’ के तहत समाधान शिविरों में जहां आमतौर पर सड़क, राशन, बिजली-पानी जैसी मांगें सामने आती हैं, वहीं बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र से एक अनोखी और चौंकाने वाली मांग आई है। यहां के कोड़ापुरी गांव के लोगों ने शासन से गांव में शासकीय शराब दुकान खोलने की मांग की है। यह सुनकर शिविर में मौजूद विधायक धर्मजीत सिंह भी चकित रह गए। विधायक धर्मजीत सिंह ने मंच से कहा मेरे 22 साल के विधायक कार्यकाल में पहली बार किसी गांव में शराब दुकान खोलने की मांग आई है। उन्होंने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिए कि प्रक्रिया पूरी कर गांव में सरकारी शराब दुकान खोली जाए।

महुआ शराब से तबाह हो रही सेहत, महिलाएं और बच्चे परेशान……

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में शासकीय शराब दुकान नहीं होने की वजह से लोग महुआ से बनी कच्ची शराब का सेवन कर रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक साबित हो रही है। अवैध शराब के कारण महिलाएं और बच्चे प्रताड़ित हो रहे हैं, और आये दिन विवाद की स्थिति बनती है। ग्रामीणों ने बाकायदा आवेदन देकर मांग रखी कि जब शराब पीनी ही है, तो कम से कम सरकारी दुकान से नियंत्रित बिक्री हो, ताकि अवैध धंधे पर रोक लगे।

विधायक बोले– “अभी कराएंगे छापेमारी”

विधायक ने मंच से कहा अगर महुआ लहान से शराब बन रही है, तो अभी छापा मरवाएंगे। समाधान शिविर इसी के लिए लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की मांग अनोखी है लेकिन इसमें व्यवस्था सुधार और अवैध शराब के रोकथाम की मंशा छिपी है, इसलिए इसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो…..

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक ग्रामीणों की मांग सुनकर पहले चौंकते हैं और फिर मांग को जायज मानते हुए उसे पूरा करने का आश्वासन देते हैं। अब इस मांग को लेकर स्थानीय प्रशासन और आबकारी विभाग के बीच औपचारिक प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यदि सभी मापदंड पूरे होते हैं, तो कोड़ापुरी गांव को जल्द ही शासकीय शराब दुकान मिल सकती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...