BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! खबर का असर; डॉक्टर पर रिश्वत का संगीन आरोप, सस्पेंसन की तलवार..परिवार नियोजन और गर्भपात ऑपरेशन पर फौरन रोक, कलेक्टर के आदेश पर जिला अस्पताल में बड़ी कार्रवाई, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना चौधरी पर नसबंदी ऑपरेशन के लिए रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायत के बाद कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने डॉ. चौधरी से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही उन पर तत्काल प्रभाव से परिवार नियोजन (टीटी) और एमटीपी (गर्भपात) ऑपरेशन करने पर रोक लगा दी गई है। अब ये जिम्मेदारी डॉ. रमा घोष और डॉ. ममता सलूजा को सौंपी गई है। सेमरचुवा निवासी जमंत्री पटेल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नसबंदी ऑपरेशन के लिए डॉ. वंदना चौधरी ने 6 हजार रुपए मांगे। महिला ने पहले 2 हजार रुपए दिए, लेकिन डॉक्टर ने बाकी रकम के लिए दबाव बनाया। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की बातचीत का ऑडियो सबूत भी सौंप दिया। इस सनसनीखेज मामले के सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। अब जिला प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं!

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...