BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

जेल से जज को धमकी! NDPS आरोपी ने बिलासपुर सेंट्रल जेल से भेजा धमकी भरा पत्र, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सेंट्रल जेल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जेल में बंद NDPS एक्ट के तहत आरोपी संजीव कुमार छाबड़ा उर्फ सुच्चा सिंह के नाम से सफेमा कोर्ट, मुंबई के एक जज को धमकी भरा पत्र भेजा गया है। इस पत्र के सार्वजनिक होते ही पुलिस व जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार यह धमकी भरा पत्र मुंबई की सफेमा कोर्ट के न्यायाधीश के अलावा बिलासपुर के एक स्थानीय व्यक्ति को भी भेजा गया है। पत्र में कार्रवाई रोकने के लिए रकम की मांग की गई है, साथ ही गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई है। ध्यान देने योग्य है कि आरोपी सुच्चा सिंह को बिलासपुर पुलिस ने गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी में गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि उसने नशे के कारोबार से करीब 4 करोड़ रुपये की संपत्ति बनाई थी, जिसे फ्रीज करने के लिए मामला सफेमा कोर्ट को भेजा गया था। कोर्ट ने आरोपी की संपत्ति जब्त करने का आदेश जारी किया, जिसके बाद से वह बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद है। धमकी भरे पत्र की सूचना मिलते ही सफेमा कोर्ट ने इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय (PHQ) को दी। PHQ ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल बिलासपुर पुलिस को एफआईआर दर्ज करने और जांच शुरू करने का निर्देश दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पत्र वास्तव में आरोपी ने लिखा है या किसी अन्य ने उसके नाम का दुरुपयोग किया है, इसकी पुष्टि पूछताछ के बाद ही हो सकेगी। मामले की जांच साइबर तकनीक और फॉरेंसिक के जरिए की जा रही है। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब बिलासपुर सेंट्रल जेल से किसी अधिकारी या नेता को धमकी भरा पत्र भेजा गया हो। इससे पहले भी जजों और यहां तक कि मुख्यमंत्री को धमकी भरे पत्रों की खबरें सामने आ चुकी हैं। इस ताजा मामले ने एक बार फिर जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अफसरों का दावा है कि जेल में बंद हर हाई-प्रोफाइल आरोपी की गतिविधियों पर अब कड़ी नजर रखी जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है और आने वाले दिनों में कई अहम खुलासे संभव हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...