BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; इंडस्ट्रियल एरिया में युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका में पुलिस जांच में जुटी..पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब दुर्गा ऑयल मिल के समीप झाड़ियों में एक युवक का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। शव से उठ रही तेज दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर जांच प्रारंभ कर दी है। शव रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में मिला है, जिसकी स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की मौत लगभग चार से पांच दिन पहले हुई होगी। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी में मृतक की पहचान संतोष साहू के रूप में होने की संभावना जताई जा रही है, जो भाटापारा का रहने वाला था और मजदूरी करता था। हालांकि शव की हालत अत्यधिक खराब होने के कारण उसकी शिनाख्त की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। सीएसपी ने बताया कि युवक के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं, जिससे यह संदेह मजबूत हुआ है कि उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। वहीं, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल के आसपास रहने वाले मजदूरों और स्थानीय निवासियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से जुड़ी कोई अहम जानकारी सामने आ सके। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस हर संभावित एंगल से जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...