ChhattisgarhRaftaar News Cg

अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़: किराए के मकान से चार आरोपी गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री जब्त..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम अहेरी में पुलिस ने अवैध देह व्यापार के एक मामले का भंडाफोड़ किया है। ग्राम अहेरी में संचालित इस अनैतिक गतिविधि की शिकायतें पुलिस को पिछले कुछ दिनों से मिल रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मनीष शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहेरी स्थित कल्याण कॉलेज के पास एक किराए के मकान में छापेमारी की। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान वहां से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। आरोपियों की पहचान ओम प्रकाश पटेल, बलीराम वर्मा, हेमलता चेलक और धनेश्वरी सेन के रूप में हुई है। मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है, जिसे सबूत के तौर पर जब्त किया गया है। पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि जैसे ही नंदिनी पुलिस को अवैध गतिविधियों की सूचना मिली, तत्काल कार्रवाई की गई। छापे की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए थे, जिन्हें पुलिस अधिकारियों ने समझाइश देकर शांत किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से इस किराए के मकान में अनैतिक गतिविधियां संचालित कर रहा था। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...