BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; शादी में गए परिवार के सूने घर में पड़ोसी ने ही कर दी लाखों की चोरी, चंद घंटे में गिरफ्तार..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना रतनपुर क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने गए परिवार के सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले पड़ोसी चोर को पुलिस ने महज कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से करीब 1.65 लाख रुपए की नकदी और जेवरात बरामद किया गया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी रमेश प्रधान ने 14 मई 2025 को रतनपुर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 8 मई को रात 9 बजे वह अपने परिवार सहित मोहल्ले में रहने वाले बुधराम प्रधान के घर शादी में गया था। घर को ताला बंद कर चाबी पटनी में रख दिया था। रात 11 बजे माता-पिता वापस लौटे और रात 1 बजे रमेश भी घर आ गया। बुधवार 14 मई की सुबह जब अलमारी खोली गई तो उसमें रखे 80 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। अज्ञात चोर ने घर का दरवाजा खोलकर चोरी को अंजाम दिया और फिर से ताला लगाकर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रतनपुर पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि संदेही भोला नेताम चोरी के बाद अपने ससुराल ढोलगी (थाना लोरमी, जिला मुंगेली) में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में भोला नेताम ने चोरी करना स्वीकार किया। उसने बताया कि उसने रमेश को शादी में जाते हुए देखा और मौका पाकर घर में घुसकर 60 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। आरोपी ने चोरी के 15 हजार रुपये खर्च कर दिए थे, बाकी 45 हजार नकद और जेवरात पुलिस ने बरामद कर लिए।

बरामद सामग्रियों में…….

नगदी 45,000, 02 चांदी के लच्छा, 01 चांदी की चेन, 02 चांदी की बिछिया, 01 चांदी का चाबी गुच्छा, 06 सोने के लॉकेट, 04 सोने के गेहूं दाना, 01 जोड़ी सोने के टॉप्स कुल अनुमानित कीमत 165000 रुपए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...