BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; कोन्हेर गार्डन से पकड़ी गईं तीन संदिग्ध महिलाएं, देह व्यापार में संलिप्तता के शक में कार्रवाई..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर महिला सुरक्षा को लेकर गठित रक्षा टीम द्वारा 12 मई 2025 को देर रात शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कोन्हेर गार्डन, पोस्ट ऑफिस और नेहरू चौक के आस-पास तीन संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा गया, जिनकी गतिविधियों पर संदेह जताया गया। इस विशेष अभियान की अगुवाई डीएसपी अनिता प्रभा मिंज और निरीक्षक भारती मरकाम ने की। उनके साथ प्रधान आरक्षक विनोद कुमार, महिला आरक्षक बबीता मरावी, रूपांजली सोंचे, भावना अटलकर और आरक्षक राकेश आनंद शामिल थे। पकड़ी गई संदिग्ध महिलाओं में 1. भावना सूर्यवंशी उम्र 30 वर्ष निवासी अशोक नगर सरकंडा जिला बिलासपुर, 2. मंजू तिवारी निवासी थाना के सामने गौरेला जिला जीपीएम, 3. पिंकी उर्फ हरीताली उम्र 27 वर्ष निवासी निरतू थाना कोनी जिला बिलासपुर शामिल हैं। पूछताछ के दौरान तीनों महिलाएं पुलिस के साथ हुज्जतबाजी करने लगीं, जिसके बाद उन्हें महिला थाना लाया गया। प्राथमिक जांच में इनकी देह व्यापार में संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया। इस अभियान से शहर में महिला अपराधों के खिलाफ सक्रियता और सुरक्षा का संदेश गया है।

रक्षा टीम की कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप….

महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान से यह स्पष्ट संकेत मिला है कि संदिग्ध गतिविधियों पर अब बिलासपुर पुलिस की पैनी निगाह है और किसी भी प्रकार की गैरकानूनी हरकत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...