Raftaar News Cg

टपकती छत से मिली निजात, पक्का मकान पाकर खुश हैं, राधा बाई….. बिल्हा ब्लाॅक में 13193 आवास पूर्ण

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) आज बिल्हा ब्लाॅक के ग्राम पंचायत धमनी में रहने वाली राधा बाई को टपकती छत की समस्या से निजात मिल गई है। सभी लोगों की तरह राधा बाई को भी पक्का मकान जैसी जीवन की बुनियादी सुविधाओं की चाहत थी, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते यह संभव नहीं हो पा रहा था। प्रधानमंत्री आवास योजना से उनके जीवन की दशा और दिशा बदल गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2018-19 में पक्का आवास स्वीकृत हुआ। आवास योजना का लाभ मिलने से उन्हें पक्के मकान का सहारा मिला, जिससे उनका मकान का सपना भी पूरा हुआ और कठिनाईयों से भी निजात मिली। राधा बाई अपने बच्चों के साथ अपने पक्के मकान में खुशहाल जीवन बिता रही हैं। राधा बाई ने बताया कि वे अपना जीवन बहुत ही कठिनाई से बिता रही थी। वर्षाें से वह कच्चे मकान में निवास कर रही थी। उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण उनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्का मकान का लाभ मिलना एक उपहार के समान था। पहले कच्चे मकान में जीवन यापन करने में बहुत सारी कठिनाईयां होती थी। आर्थिक सामाजिक जनगणना 2011 के सर्वे सूची के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत वर्ष 2018-19 में आवास स्वीकृत हुआ। ग्राम पंचायत सचिव एवं सरपंच द्वारा पंजीयन कराया गया एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया। जिसका निर्माण कार्य तकनीकी सहायक एवं रोजगार सहायक की सहायता से हितग्राही द्वारा स्वयं पूर्ण किया गया। जिसमें अब वह अपने दो बच्चों के साथ निवास कर रही है। श्रीमती राधा बाई ने उनके सपनों को पूरा करने के लिए शासन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

       जनपद पंचायत बिल्हा में अब तक कुल 16 हजार 783 हितग्राहियों को आवास स्वीकृत हुआ है। जिनमें से 14 हजार 853 हितग्राहियों को पहले किश्त की राशि, 14 हजार 398 हितग्राहियों को दूसरे किश्त की राशि, 13 हजार 566 हितग्राहियों को तीसरे किश्त की राशि एवं 6 हजार 531 हितग्राहियों को चौथे किश्त की राशि जारी की चुकी है। जनपद पंचायत बिल्हा के अंतर्गत अब तक कुल 13 हजार 193 आवास पूर्ण कर लिये गये हैं ।  

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत वन विभाग के सरकारी दफ्तर में जाम छलकने का वीडियो वायरल; डिप्टी रेंजर चिकन-मटन बनाते दिखे..10-15... मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14...