ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते तालाब में डूबी 2 साल की मासूम बच्ची, मौके पर ही मौत..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) बुधवार शाम करीब 4:30 बजे सीपत थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना देने वाले संतराम गोंड उम्र 29 वर्ष ने बताया कि उसकी बेटी कुमारी भगवती घर के पास खेल रही थी। उसी दौरान उनके ही खेत से लगे सुखरी तालाब में गिरकर डूब गई। पड़ोसी भतीजे आर्यन ने सबसे पहले बच्ची को तालाब में पानी के ऊपर उफनते देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी। परिजन बच्ची को आनन-फानन में इलाज के लिए सीपत अस्पताल ले गए, जहां नर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीपत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सूचक का घर और तालाब दोनों एक ही बाड़ी में स्थित हैं। बच्ची खेलते-खेलते अनजाने में तालाब तक पहुंच गई, जिससे यह हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...