BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; थानों में फेरबदल: तोपसिंह को फिर कोटा की कमान, प्रदीप आर्य बने सकरी थाना प्रभारी लापरवाही पर महिला आरक्षक समेत चार निलंबित, SSP ने दिए सख्त निर्देश..पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में पुलिस महकमे में एक बार फिर जिम्मेदारियों का फेरबदल किया गया है। एसएसपी ने इंस्पेक्टर तोपसिंह नवरंग को कोटा थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि सकरी थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत को रक्षित केंद्र भेजा गया है। वहीं प्रदीप आर्य को रक्षित केंद्र से हटाकर सकरी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि तोपसिंह इससे पहले भी कोटा थाने का कार्यभार संभाल चुके हैं और उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी दी गई है। इधर न्यायालय में विचाराधीन आपराधिक मामलों में साक्षियों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। तोरवा थाना में समंस और वारंट के संधारण में लापरवाही बरतने के आरोप में आरक्षक राजू सिन्हा, मनोज कुलमित्र, रोहित पाटले और पुलिस कार्यालय में तैनात महिला आरक्षक शोभा तिर्की को निलंबित किया गया है। एसएसपी ने कहा कि साक्षियों की समय पर उपस्थिति अपराधियों की दोषसिद्धि के लिए बेहद जरूरी है। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को समंस और वारंट की समय पर तामिली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि इसमें किसी प्रकार की कोताही सामने आई, तो संबंधित के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...