ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; सांप नहीं, थी साजिश: आत्महत्या को बनाया सर्पदंश, मुआवजा पाने वकील-डॉक्टर ने रची चाल..जल्द होंगे गिरफ्तार, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ कर्ज से परेशान युवक की आत्महत्या को सर्पदंश का रूप देकर शासन से मुआवजा हड़पने की साजिश रची गई। इस षड्यंत्र में एक वकील, एक डॉक्टर और मृतक के परिजन शामिल पाए गए हैं। पुलिस ने सभी को आरोपी बनाते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है और जल्द ही गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है। यह मामला 12 नवंबर 2023 का है। शिवकुमार घृतलहरे को उल्टी और मुंह से झाग निकलने की हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ 14 नवंबर को उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने दावा किया कि उसकी मौत सर्पदंश से हुई है। उसी आधार पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करवाई गई। हालांकि पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच के दौरान पता चला कि शिवकुमार ने शराब के साथ जहर का सेवन कर आत्महत्या की थी और इस बात की जानकारी उसने खुद परिजनों को दी थी। इसके बावजूद मुआवजा पाने की नीयत से वकील कामता साहू के नेतृत्व में एक सोची-समझी साजिश रची गई। वकील ने परिजनों को मुआवजा दिलाने का लालच देकर झूठा बयान दर्ज करवाया। जांच में सामने आया कि डॉक्टर डॉ. प्रियंका सोनी ने भी सच्चाई जानते हुए गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट दी। मृतक के परिजन– पराग दास घृतलहरे, हेमंत कुमार और नीता घृतलहरे भी इस साजिश में शामिल थे। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और मुआवजा धोखा देने की कोशिश के तहत IPC की धारा 420, 511 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...