BilaspurChhattisgarhPoliticsRaftaar News Cg

“ऑपरेशन सिंदूर”: भारत ने लिया पहलगाम हमले का बदला, POK में नौ आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……….

नई दिल्ली, 7 मई 2025: (प्रांशु क्षत्रिय) भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी शिविरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत नौ ठिकानों को सफलतापूर्वक ध्वस्त किया। यह सटीक हवाई हमला मंगलवार देर रात करीब 2 बजे किया गया, जो भारत की जवाबी कार्रवाई की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है। सरकारी प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) और भारतीय सेना ने इस अभियान की पुष्टि की है। PIB द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, यह ऑपरेशन हाल ही में हुए बर्बर पहलगाम आतंकी हमले के प्रतिशोध में अंजाम दिया गया है, जिसमें 25 भारतीय नागरिकों सहित एक नेपाली नागरिक की भी जान गई थी। सरकार ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान केवल आतंकवादी ढांचों को निशाना बनाया गया है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। इस पूरी कार्रवाई में संयम और रणनीतिक संतुलन का पालन किया गया है। भारतीय वायुसेना द्वारा की गई इस सर्जिकल स्ट्राइक में उन स्थलों को निशाना बनाया गया, जहां से भारत में आतंकी हमलों की साजिश रची जाती थी। सूत्रों के अनुसार, इन नौ स्थानों पर आतंकी गतिविधियां चरम पर थीं और इनका सीधा संबंध पहलगाम हमले से जुड़ा था। भारतीय सेना ने इस कार्रवाई के जरिए यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत अपनी संप्रभुता से समझौता नहीं करेगा और देश के नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह ऑपरेशन आतंक के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। PIB ने बताया है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़ी और विस्तृत जानकारी आज दिन में सार्वजनिक की जाएगी। इस बीच पूरे देश में इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है और सोशल मीडिया पर “जय हिंद” के नारों की गूंज सुनाई दे रही है।

भारत ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वह आतंकी हमलों का माकूल जवाब देने में सक्षम और संकल्पबद्ध है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ न केवल सैन्य शक्ति का प्रदर्शन है, बल्कि यह देश की अस्मिता, सुरक्षा और न्याय की भावना का प्रतीक भी है।

जय हिंद जय भारत…????

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...